फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With the game 's talent Nikrti

खेल के जरिये निखरती है प्रतिभा

Sun, 08 Nov 2015 02:40 AM IST
With the game 's talent Nikrti
With the game 's talent Nikrti Updated Sun, 08 Nov 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
With the game 's talent Nikrti
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में कई ऐसे विद्यालय   हैं जिनका खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति कोई झुकाव नहीं होता   है। इससे उन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिभाएं दबी रह जाती   हैं। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को   छात्रों को ट्रैक सूट और कपड़े उपलब्ध कराना चाहिए। इससे छात्रों में   समानता और एकरूपता दिखती है और उनका उत्साहवर्धन भी होता है। छात्रों को   संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद में भाग लेने से अंदर छिपी   प्रतिभा उजागर होती है। छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा   लेना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षण मालती राय ने कहा कि खेलकूद व   सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से झिझक दूर होती है। ऐसे   कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्र-छात्राओं को प्रतिभा के प्रदर्शन का   मौका मिलता है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों से ऐसी प्रतियोगिताओं में   बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। वहीं ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह   गुड्डू ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का प्रदर्शन   सराहनीय रहा। इस अवसर पर संदीप सिंह, डा. संत कुमार त्रिपाठी, अशोक सिंह,   विरेंद्र तिवारी, कमालकांत, डा. राजेंद्र पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, सतीश   गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्रनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed