फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With sister on Rakshabandhan pledge to protect trees

रक्षाबंधन पर बहन के साथ पेड़ों की सुरक्षा का दिया वचन

Mon, 23 Aug 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
With sister on Rakshabandhan pledge to protect trees
चंदौली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह त्यौहार हर वर्ष बहनों के जीवन में उल्लास भर देता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर इस विश्वास के साथ रक्षा-सूत्र बांधती है कि उसका भाई सलामत रहे और उसकी सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ कायम रहे। अबकी बार जनपद में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयीं जो इस रक्षा सूत्र के महत्व को बड़ा कर दिया।
विज्ञापन

लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा का परिवार रविवार को कटसिला स्थित अपने पैतृक आवास पर रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहा था। लेखपाल सुरेश शर्मा और उनके बड़े भाई बृजेश कुमार शर्मा को तिलक लगाने के साथ ही रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी बहन निशा शर्मा ने अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों द्वारा अपनी बहन को उपहार भेंट किया गया। इसके बाद उनका परिवार अपने अहाते में लगे एक-एक पेड़-पौधों को रक्षा-सूत्र बांध कर एक नयी मिसाल पेश की। इस बाबत सुरेश कुमार शर्मा का कहना था कि प्रकृति से हर किसी को प्रेम करना चाहिए। इनसे हमारा जन्म से लेकर मृत्यु तक का नाता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed