फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wish for long life of children by observing Nirjala fast on Jivitputrika festival.

Chandauli News: जीवित्पुत्रिका पर्व पर निर्जला व्रत रख संतान के दीर्घायु की कामना

Sat, 07 Oct 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wish for long life of children by observing Nirjala fast on Jivitputrika festival.
जीवित्पुत्रिका पर्व पर शुक्रवार को महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही सरोवर तटों पर महिलाएं जुट गई। महिलाओं ने राजा जीमूतवाहन और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना कर राजा जीमूतवाहन की कथा सुनी और संतान की दीर्घायु की कामना की। कुछ महिलाओं ने घर पर ही पूजा अर्चना कर कथा सुनी। वहीं, तिथियों के हेर फेर के कारण कुछ महिलाएं शनिवार को जिउतिया पर्व मनाएगी। शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया और पूजा अर्चना की तैयारी में जुट गई। शाम होते ही महिलाएं परिजनों के साथ गाजे बाजे के साथ सरोवर की ओर चल पड़ी। तट पर गीत गाते हुए जिउतिया की दउरी, सूप, थाल सजाई। नगर के मानसनगर स्थित मान सरोवर तालाब, आरपीएफ कॉलोनी स्थित मालगोदाम, राम मंदिर, दामोदरदास पोखरा, तिनकोनिया पोखरा सहित अन्य तालाबों के पास महिलाओं ने कलश स्थापित कर विधि विधान से पूजा कर पुरोहितों से कथा सुनी। इस दौरान तालाबों पर मेला जैसा नजारा दिखा। जगह जगह फल, फूल, पूजन सामग्री और खिलौने की दुकानें सजी थी। इससे इलाके में दिन भर जाम की स्थिति रही। पुरोहितों के मुताबिक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को निराजल व्रत रहकर माता लक्ष्मी की पूजा करने से संतान की आयु बढ़ती है।
विज्ञापन


इनसेट-
मानसरोवर तालाब तट पर गंदगी से हुई परेशानी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब में गंदगी होने से व्रती महिलाओं को परेशानी हुई। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने तालाब तट की सफाई कराई। तब महिलाओं ने पूजा की संवाद
विज्ञापन

02.पीडीडीयू जंक्शन पर स्नानार्थियों को संभालने में छूटे पसीने
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर जीवित्पुत्रिका के मौके पर गंगा स्नान करने वाली व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी जवानों के पसीने छूट गए। जंक्शन पर कई बार भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका पर गंगा स्नान करने के लिए बिहार से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं विभिन्न ट्रेनों से जंक्शन पहुंची और वाराणसी की ओर रवाना हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन की व्यवस्था की गई थी। वाराणसी में यार्ड रिमांडलिंग के कारण सभी ट्रेनें बनारस नहीं जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पीडीडीयू जंक्शन पर उतर कर सड़क मार्ग से बनारस गई। बृहस्पतिवार की रात से ही व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह तक जारी था। जंक्शन पर आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात रहे।

इनसेट-
ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों में मची होड़
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। स्थानीय जंक्शन पर जीवित्पुत्रिका के मौके पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं में ट्रेन पकड़ने की होड़ मची रही। कुड महिलाएं जान जोखिम में डालकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करती नजर आई। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी पैसेंजर में सवार होने के लिए ट्रैक पार करते समय एक महिला फिसल कर गिर गई। संयोग था कि ट्रेन चल नहीं रही थी।


03. ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया जीवित्पुत्रिका पर्व
संवाद न्यूज एजेसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। जीवित्पुत्रिका पर्व शुक्रवार को ग्रामीण इलाको में परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने निराजल व्रत रखा और पूजा अर्चना कर संतान के दीर्घायु की कामना की।

चंदौली नगर में विभिन्न तालाबों पर माताओं ने पूजा पाठ किया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी माताओं ने संतान की दीर्घायु के लिए व्रत रहकर पूजा अर्चन की। चकिया में मां काली मंदिर और आसपास के तालाबों नदी पोखरों पर जाकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उधर, शिकारगंज पोखरे पर गरई नदी सहित गांवों के अमृत सरोवरों पर जीवित्पुत्रिका व्रत कथा के दौरान महिलाओं का हुजूम उमड़ा। इलिया के विभिन्न गांवो में जीवित्पुत्रिका परंपरागत तरीके से मनाई गई। पड़ाव क्षेत्र के दर्जन भर गांव में आसपास स्थित पोखरे मंदिर जलाशय पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर संतान के लंबी उम्र की कामना की। अवधूत भगवान राम महाविभूति स्थल गंगा तट डोमरी, जलीलपुर, चौरहट, मढि़या, बहादुरपुर, सूजाबाद, सेमरा, कटेसर, बखरा आदि गांवों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। इसी तरह धानापुर, चहनियां, सकलडीहा, सैयदराजा, नौगढ़, शहाबगंंज, दुलहीपुर, नियामताबाद के सरोवर तटों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed