{"_id":"6a53f72418aa38183e0b1204","slug":"wires-missing-from-four-poles-one-pole-broken-power-supply-to-15-villages-disrupted-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151287-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार खंभों से तार गायब, एक पोल टूटा, 15 गांवों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार खंभों से तार गायब, एक पोल टूटा, 15 गांवों की बिजली रही गुल
विज्ञापन
इलिया में टूट कर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
इलिया। क्षेत्र के जिगना और पस्तुआ गांव के बीच पचपरा फीडर की हाईटेंशन लाइन से रहस्यमय परिस्थितियों में चार खंभों के बीच के कीमती तार गायब हो गए हैं और एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त पाया गया है।
इससे शनिवार की रात दस बजे से क्षेत्र के लगभग पंद्रह गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण उमस और गर्मी के बीच हजारों की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।
पचपरा फीडर की इस मुख्य हाईटेंशन लाइन से क्षेत्र के जिगना, कवालपुरवा, पस्तुआ, पहाड़पुर, मसोई, केराए समेत लगभग पंद्रह से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब दस बजे अचानक बिजली कटने से ग्रामीणों ने सोचा कि यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी होगी, लेकिन पूरी रात बिजली न आने से लोगों की नींद उड़ गई।
रविवार सुबह जब विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग यानी लाइन की जांच शुरू की, तो जिगना और पस्तुआ के बीच खेतों से गुजरने वाली लाइन चोरी मिली। जांच के दौरान बिजली कर्मियों ने पाया कि चार खंभों के बीच के तार गायब थे। इसके साथ ही एक मजबूत कंक्रीट का खंभा भी टूटा हुआ जमीन पर गिरा मिला।
प्रारंभिक तौर पर इसे किसी संगठित चोर गिरोह द्वारा तार चोरी की वारदात माना जा रहा है, लेकिन विभाग इस बात की भी गहनता से जांच कर रहा है कि कहीं किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आपूर्ति बाधित करने के लिए इस साजिश को अंजाम तो नहीं दिया है।
खेतों के बीच सुनसान इलाके का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।अचानक हुई इस बड़ी बिजली कटौती से केवल उमस भरी गर्मी ही नहीं, बल्कि गांवों में पेयजल का गंभीर संकट भी खड़ा हो गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द नए तार व खंभे लगवाकर बिजली बहाल करने की मांग की है।
इस पूरे गंभीर मामले पर इलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम और लाइनमैनों को आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और मौके की विस्तृत जांच कराई जा रही है।