फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wires connecting the murder of Congress leader in Chhattisgarh, involved in relative's marriage in Prayagraj

Chandauli: छत्तीसगढ़ में हुई कांग्रेस नेता की हत्या से जुड़ रहे तार, बहन-बहनोई संग गोरखपुर आए थे प्रसीन केशरी

Sat, 28 Jan 2023 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Jan 2023 03:04 PM IST
सार

बहन संचिता के मुताबिक वह भाई प्रसीन तथा अपने पति के साथ गुरुवार को प्रयागराज निवासी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक साथ पहुंचे। विकास नगर स्थित मैरिज लॉन के पास ही तीनों एक होटल में ठहरे थे। संचिता ने पुलिस को बताया कि शाम 4:30 बजे कुछ लोग होटल में आए और प्रसीन को साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
Wires connecting the murder of Congress leader in Chhattisgarh, involved in relative's marriage in Prayagraj
ats

विस्तार

मुगलसराय के घी कारोबारी प्रसीन केशरी (30) को गोरखपुर में एटीएस टीम द्वारा होटल से उठाए जाने के बाद गोरखपुर पुलिस राहत में है। अपहरण की आशंका के साथ प्रसीन केशरी की खोजबीन का शुक्रवार को नाटकीय पटाक्षेप हुआ। चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में बीते दिसंबर माह में हुई एक कांग्रेस नेता की हत्या की जांच के तार प्रसीन केशरी से जुड़ रहे हैं। इसी मामले में पूछताछ के लिए एटीएस उन्हें उठाकर लखनऊ ले गई है। 

विज्ञापन

बहन संचिता के मुताबिक वह भाई प्रसीन तथा अपने पति के साथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज निवासी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक साथ पहुंचे। विकास नगर स्थित मैरिज लॉन के पास ही तीनों एक होटल में ठहरे थे। 
विज्ञापन

संचिता ने पुलिस को बताया कि शाम 4:30 बजे कुछ लोग होटल में आए और प्रसीन को साथ लेकर चले गए। जाते वक्त प्रसीन ने संचिता को फोन करके कहा कि मुझे पुलिस ने पकड़ लिया है। दीवान जी जा रहे हैं, उन्हें मेरा जैकेट और जूता दे दो। इसके बाद एक युवक जूता और जैकेट लेने आया। संचिता ने उससे अपने भाई के बारे में पूछा तो उस युवक ने कहा कि पुलिस लाइन आओ, तुम्हारा भाई वहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संचिता ने शक के आधार पर पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी और अपहरण की आशंका जाहिर की। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच, एसओजी भी जांच में लग गई थी। देर शाम तक प्रसीन को कहीं कुछ पता नहीं चला, जिससे परिजनों के साथ पुलिस भी चिंता में पड़ गई। 

Wires connecting the murder of Congress leader in Chhattisgarh, involved in relative's marriage in Prayagraj
UP ATS
उधर, पुलिस प्रसीन के मोबाइल नंबर की जानकारी कर सीडीआर निकलवाया। बृहस्पतिवार तक का ज्यादातर लोकेशन रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ टॉवर के बीच का ही मिला। अन्य स्रोतों से जानकारी करने पर शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर पुलिस को पता चला कि प्रसीन को एटीएस उठाकर लखनऊ ले गई है। इसकी पुष्टि के बाद गोरखपुर पुलिस ने राहत की सांस ली।
उधर, प्रसीन को एटीएस द्वारा उठाए जाने के खुलासे के बाद स्थानीय स्तर पर उनके परिजनों और परिचितों ने चुप्पी साध ली है। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या मामले में पूछताछ की चर्चा 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कुदुदंड निवासी कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी (38) बीते वर्ष 14 दिसंबर को दोपहर में सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकले थे। घर से कुछ दूर पहुंचने पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग की। मौके पर ही संजू ने दम तोड़ दिया। इस घटना में आरोपियों का संबंध किसी आतंकी संगठन से होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी मामले में पूछताछ के लिए एटीएस ने संजू को उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed