फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wine shop front opened against

शराब की दूकान के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 06 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 06 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wine shop front opened against
रामनगर थानान्तर्गत सूजाबाद गांव में वषों से चल रहे  सरकारी  देशी शराब की दूकान के खिलाफ गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की रात में महिलाएं दूकान बंद कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब दूकान के हटने तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन


इसके पूर्व हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि वर्षों से यहां दूकान खुली है। पुलिस की लापरवाही से दूकान पर शराबियों का आतंक हो गया है। शाम होते ही उनका जमावड़ा हो जा रहा। शराबी नशे में धुत होकर आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं। यही नहीं रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर छीटंाकशी करने से भी बाज नहीं आते। विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। इससे एक ओर जहां इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है वहीं शराबियों के आए दिन लड़ाई झगड़े और शोर शराबे से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि नियम के अनुसार शराब की दूकानें बस्ती, स्कूल और धार्मिक स्थल से दूर होनी चाहिए लेकिन बस्ती के बीचोबीच दूकान होने से बच्चों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद भी इसी जस की तस है। शुक्रवार की रात एकत्र हुई और शराब की दूकान को जबरन बंद करा दिया और वहां पर बेमियादी धरने की शुरूआत कर दी। धरना में पूनम, संजू देवी, कुसुम, पुलजना, फुलपती, वंसराजी, ममता, फूला,  मीना, लालमनी, तारा, शांति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed