{"_id":"5f63aa808ebc3eb73d060965","slug":"wine-chandauli-news-vns5478629103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पिकअप से पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद की है। मौके से भाग रहे चालक सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर शराब को प्रतापगढ़ से लेकर बिहार जा रहे थे। शराब सब्जी के कैरेट में रखी गई थी। हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक धर्मकाटा के पास उक्त कार्रवाई की। नेशनल हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली की वाराणसी की तरफ से आ रही एक पिकअप पर तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही है। पिकअप को देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने आगे जाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो सब्जी के कैरेट के नीचे ढंक कर रखी गई 45 पेटी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग पौने चार लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग सब्जी की आड़ में प्रतापगढ़ से अवैध शराब पिकअप से लादकर बिहार ले जा रहे थे। पूछे जाने पर दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण मोटी कमाई के लिए वह लोग शराब बिहार ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवक अनिल कुमार पटेल और नंदे सोनकर दोनों प्रतापगढ़ के निवासी हैं। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में एसआई आनंददीन, नीरज सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।