{"_id":"58adf31a4f1c1b2b69b2572a","slug":"will-the-border-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से ही करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद से ही करेंगे मतदान
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट भेजने की व्यवस्था में लगे डाककर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर तैनात जवान भी विधानसभा चुनाव में शामिल होकर प्रत्याशियों की हार-जीत में निर्णायक साबित होंगे। ईवीएम ना सही लेकिन प्रत्याशी का भाग्य वे लिफाफे में बंद कर वापस भेजेंगे। यही नहीं चुनावी ड्यूटी कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए मुख्यालय स्थित डाकघर से औपचारिकताओं को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। सभी को बैलेट पेपर भेजा जा रहा है। जनपद में होने वाले चुनाव में बाहर रहने वाले लगभग सात हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसमें सैनिकों की संख्या भी प्रमुख शामिल है। सभी के मताधिकार के लिए आयोग से निर्देश मिलने के बाद रजिस्टर्ड कर्मचारियों व जवानों को पोस्टल बैलेट पेपर भेजने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मुख्यालय स्थित डाकघर से सैनिकों व अन्य कार्मिकों को बैलेट पेपर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए लगभग 15 कर्मचारी लगे हुए हैं। अभी तक सकलडीहा सीट के लिए 1216, चकिया के लिए 416 व मुगलसराय के लिए 385 मतपत्र लिफाफे में भर कर भेजा गया है। जवान के मत देने के बाद सक्षम अधिकारी प्रोफार्मा पर इस तथ्य की पुष्टी करेगा कि जिस जवान ने वोट दिया, वह सही है। इसके बाद लिफाफे में घोषणा पत्र और बैलेट पेपर वापस जिले में आएगा। वहीं दूसरी तरफ विस चुनाव में ड्यूटी बजाने वाले विभिन्न विभागों में कर्मचारी के रूप में तैनात जनपद के मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए प्रक्रिया जवानों की अपेक्षा थोड़ी अलग होगी।डाकपाल प्रवीण कुमार ने अब तक कुल 2017 पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जा चुका है।
जैसे जैस पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त हो रहे हैं, उसे विभिन्न स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
जैसे जैस पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त हो रहे हैं, उसे विभिन्न स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।