फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will protest if lawyer is not available from CM

सीएम से वकील नही मिल पाए तो करेंगे विरोध

Fri, 03 Dec 2021 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Will protest if lawyer is not available from CM
सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। तहसील के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने के लिए पिछले पांच दिनों से संयुक्त बार के अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी कार्रवाई न होने से वकीलों में नाराजगी है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के कार्यालय में पहुंच कर नारेबाजी की। चेताया कि पांच दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे और अधिकारियों का पुतला फूंकेंगे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश सरकार दिन रात भ्रष्टाचार और भू माफियो को समाप्त करने में लगी है। वही दूसरी ओर तहसील प्रशासन भू माफिया से खुलेआम कब्जा करा रहा है। भ्रष्टाचार से गरीबों, किसानों, नौजवान और छात्रों का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों के धान की खरीदारी के लिये सत्यापन का पैसा लिया जा रहा है। खतौनी के लिए कर्मचारियों की मनमानी और वसूली जारी है। एनआईसी में बिना पैरवी किए रिपोर्ट तक नही भेजी जा रही है। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के लिए के लिये भी छात्र छात्राओं को चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बार राजकुमार सिंह, जयप्रकाश नारायण, अजय रंजन, शिव कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, नितिन तिवारी, अभय मौर्या, राजगोपाल सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्रा, राजगोपाल सिंह, शिवाजी लाल, संजय श्रीवास्तव उमाशंकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed