फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will do politics on education and development

शिक्षा और विकास पर करेंगे राजनीति

Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will do politics on education and development
पीडीडीयू नगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव और चंदौली जिला प्रभारी देवकांत वर्मा ने कहा कि पार्टी शिक्षा और विकास की राजनीति करेगी। विधान सभा चुनाव में हमारी पार्टी दम खम से चुनाव लड़ेगी। वे नगर के आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित एक आढ़त पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं उसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हो। बिजली पानी या आम आदमी की बुनियादी जरूरतों के मामले में हो। यही वजह है कि दिल्ली वाले हर बार अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री चुनते हैं। जिलाध्यक्ष कला प्रसाद सोनकर ने कहा कि प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव दम खम से लड़ा जाएगा। जिला मिडिया प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, विकास के मुद्दे पर राजनीतिक करेगी। इस अवसर जिला सचिव प्रवीण चौबे, डॉ. दयाराम , राजकुमार यादव, अपरबल सिंह, जमुना सिंह, जितेंद्र, संजय, पंकज मिश्रा , पंकज सिंह,मोहम्मद सुलेमान, मोइनुद्दीन,खुर्शीद अनवर, प्रिंस मोदनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed