Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife Strangles Husband to Death with Brother-in-Law's Help, Then Hangs Body from a Tree

Chandauli News: पत्नी ने ननदोई के साथ गला घोंटकर पति को मारा, फिर शव पेड़ से लटकाया

Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wife Strangles Husband to Death with Brother-in-Law's Help, Then Hangs Body from a Tree
बबुरी पुलिस की गिरफ्त में राजवंश बियार की हत्यारोपी पत्नी रामदुलारी व बहनोई रामजनम। स्रोत:-पुलि
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के बड़उर खुरहुजा निवासी राजवंश बियार (42) की मौत के मामले का पुलिस ने 38 दिन बाद पर्दाफाश कर दिया। मामले में राजवंश की पत्नी राम दुलारी और उसके ननदोई रामजनम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, राजवंश की पत्नी और ननदोई में नजदीकी संबंध थे। इसकी जानकारी राजवंश को हो गई थी। इस कारण राम दुलारी ने ननदोई के साथ मिलकर पति का गला दबाया, फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पेड़ से लटका दिया था। जबकि राजवंश के चाचा ने जमीन संबंधी विवाद में आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के बड़उर खुरहुजा निवासी राजवंश बियार (42) की शादी 16 साल पहले मिर्जापुर के डेढ़वा गांव निवासी राम दुलारी (40) के साथ हुई थी। उनसे दो बेटे और एक बेटी भी हैं। 13 साल पहले राजवंश की बहन से बबुरी थाना के ही सिरकुटिया निवासी रामजनम (42) की शादी हुई थी। रामजनम अक्सर ससुराल आया करता था। एक मार्च को गांव में राजवंश बियार का शव पेड़ से लटका मिला था। राजवंश बियार के चाचा हीरा बियार ने बबुरी पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। कहा कि यह घटना आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर इलेक्ट्रॉनिक व सर्विलांस से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। 7 अप्रैल को पुलिस ने राम दुलारी और रामजनम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 28 फरवरी की शाम रामजनम ससुराल आया था। राजवंश से उसकी नोकझोंक हुई। उसके बाद रामजनम चला गया। इसके बाद उसी रात रामजनम फिर राजवंश के घर आया। विवाद के बाद रामजनम ने राजवंश का गला दबाया, फिर राम दुलारी के साथ मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। उसके बाद रात में पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटका दिया, ताकि यह घटना आत्महत्या लगे। आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने की भी साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article