फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife killed, husband injured after being hit by tractor

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wife killed, husband injured after being hit by tractor
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दंपती को धक्का मार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जगदीशपुर निवासी अशोक राम अपनी पत्नी मीरा देवी (42) के साथ साइकिल बबुरी बाजार आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिसमें अशोक घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अशोक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वही उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed