{"_id":"65e704a64d5937e4960abc34","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-minor-dispute-with-husband-in-chandauli-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पति को बिना बताए मीना बाजार घूमने गई थी पत्नी, पूछने पर फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पति को बिना बताए मीना बाजार घूमने गई थी पत्नी, पूछने पर फंदे से लटककर दी जान
Tue, 05 Mar 2024 05:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:10 PM IST
सार
Chandauli News : चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के उकनी बीरम राय गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। वजह ये रही कि विवाहिता पति से बिना पूछे मीना बाजार घूमने चली गई थी। पति ने इस बारे में पूछा तो आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के उकनी बीरम राय गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
उकनी बीरम राय गांव की छाया देवी (28) बगैर पति से पूछे सकलडीहा बाजार में लगने वाले मीना बाजार घूमने चली गई थी। पति के पूछने पर नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर लिया। देर रात परिजनों घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इस बावत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।