फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Why compensation is not being given for crop loss due to fire?

Chandauli News: आग से फसल जलने पर क्यों नहीं दिया जा रहा मुआवजा

Wed, 07 Aug 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Why compensation is not being given for crop loss due to fire?
पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में मंगलवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से फसल बीमा योजना पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि चंदौली में आग से किसानों की हजारों एकड़ फसल राख हो गई है लेकिन उन्हें मुआवजे के नाम पर मंडी समिति से थोड़े पैसे देकर बहलाने का काम किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने जवाब दिया कि अगर प्राकृतिक कारणों से आग लगी होगी तो मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा सांसद ने चंदौली एक हजार एकड़ गेहूं की फसल जलने से बदहाल किसानों और बंटाईदारों को प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने की मांग की। सांसद ने कहा कि इन प्रश्नों के उत्तर में कृषि मंत्री कन्नी काटते नजर आए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के सुरक्षा की गारंटी है, जिस पर भारत सरकार बहुत गंभीर नहीं है। वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटाईदार किसानों पर कहा कि अगर राज्य सरकार उनको प्रमाणित करती है, तो उनको भी फसल बीमा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed