{"_id":"64248e2b1aadb70b7c016704","slug":"whole-family-ruined-in-accident-chandauli-news-c-20-1-128369-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दुर्घटना में बदहाल किया पूरे परिवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दुर्घटना में बदहाल किया पूरे परिवार को
विज्ञापन
बरौझी गांव निवासी मजदूर कीर्तन पासवान पांच दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। कमर और रीढ़ की हड्डी के बीच संपर्क टूट गया है। वह लाचार पड़ा है। इलाज पर डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे और इंतजाम एक रुपये का नहीं है। उसकी मां बेेटे के इलाज के लिए रुपये मांगती घूम रही है. हादसे के बाद उसे अलीनगर के पचफेडवा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज का डेढ़ लाख रुपये बताया गया। कीर्तन पासवान के पिता और बड़े भाई का निधन हो चुका है। कीर्तन पासवान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसकी शादी हो चुकी है। मजदूरी करके अपने परिवार पोषण था। दुर्घटना के बाद वह काम करने लायक नहीं रहा। पूरा परिवार ही बदहाली की स्थिति में पहुंच गया है। बुधवार को उसकी मां ने गांव में घर-घर घूमकर अपने पुत्र के इलाज के लिए पैसे मांगती रही। वह पांच हजार रुपये ही जुटा पायी। कीर्तन के पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि इस्टीमेट लाकर देने पर मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से धन की
दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
दिलाने का प्रयास किया जाएगा।