फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When you need my help, please meet me: DM

जब मेरी मदद की जरूरत पड़े तो मुझसे जरूर मिलना : डीएम

Tue, 02 Jul 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
When you need my help, please meet me: DM
चंदौली/सकलडीहा। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों ने स्कूल पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर में कक्षा एक और छह में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाया, माला पहनाया और टॉफी देकर प्रोत्साहित किया। कक्षा सात का छात्र आलोक छह किलोमीटर दूर से नरसिंहपुर पढ़ने आता है। उसने रोबोट, मिसाइल पवन चक्की, स्वचालित जलयान का प्रस्तुतिकरण किया। मॉडल देख डीएम ने आलोक ने आलोक की तारीफ की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि इस बच्चे को विज्ञान क्लब में भेजें। डीएम ने आलोक से कहा कि जब भी मेरी मदद की जरूरत पड़े, तो मुझसे जरूर मिलना। सकलडीहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में प्रधानाध्यापक जलील अहमद और अरुण रत्नाकर ने बच्चों का स्वागत किया। आलमपुर में बीडीओ केके सिंह और ग्राम प्रधान श्यामनारायण सिंह यादव ने बच्चों में फल और मिठाई बांटी। कंदवा के स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान डॉ. संजय सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, डॉ. जयकुमार सिंह, अक्षय सिंह, अनिल कुमार, रविंद्र सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed