फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When the father scolded, four sisters reached to jump into the Ganges.

Chandauli News: पिता ने डांटा तो चार बहनें पहुंचीं गंगा में कूदने

Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
When the father scolded, four sisters reached to jump into the Ganges.
मुगलसराय कोतवाली के रौना गांव में रविवार की सुबह चार बहने जान देने की नीयत से गंगा तट पर पहुंचीं। उन्हें नदी में कूदने ही जा रही थीं कि ग्रामीणों को शक हो गया। लोगों ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि शनिवार की रात किसी बात पर पिता ने उन्हें डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर चारों बहनें यहां आत्महत्या करने पहुंची थीं। लोगों ने पुलिस को बुलाकर किशोरियों को परिवार वालों के हवाले कर दिया। मिर्जापुर जिले के रहने वाला व्यक्ति चंदौली के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके साथ ही उसकी पत्नी और चार बेटियां रहती हैं। आर्थिक तंगी के कारण आए दिन घर में विवाद होता रहता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता ने अपनी बेटियों को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर चारों किशोरियां रविवार की भोर में चारों गंगा किनारे पहुंच गईं।
विज्ञापन

सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव के निवासी गंगा किनारे टहल रहे थे। ग्रामीणों की नजर किशोरियों पर पड़ी। चारों एक-दूसरे हाथ पकड़े गंगा किनारे खड़ी थीं। उनको इस स्थिति में देखकर ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू कर दी। पहले वे इधर-उधर की बातें करती रहीं। जब जोर देकर उनसे पूछ गया तो एक लड़की ने बताया चारों गंगा में कूदने आई हैं। इसके बाद ग्रामीणा किशोरियों को वहां हटाकर गांव लेकर आये और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरियों के पिता को इसकी सूचना देने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने भट्टे के मुंशी को मौके पर बुलाया। यहां पहुंचे भट्ठे के मुंशी ने किशोरियों की पहचान भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर की पुत्रियों के रूप में की। इसके बाद किशोरियों की काउंसिलिंग करने के बाद पुलिस ने मुंशी को सौंप दिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि चार लड़कियां भटकते हुए गंगा किनारे पहुंच गई थीं। उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed