फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When the daughter studies, the society will move forward

जब पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगा समाज

Fri, 21 Feb 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
When the daughter studies, the society will move forward
सैयदराजा। क्षेत्र के सोगाई स्थित मां भवानी बीएड व बीटीसी कालेज की ओर से बृहस्पतिवार को स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं ने नेशनल इंटर कालेज के समीप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सोगाई रोड पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज और देश का विकास होगा।
विज्ञापन

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्रा विभिन्न प्रकार के परिधानों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, भारत माता, पर्यावरण, मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते चल रहे थे। रैली में छात्र-छात्रा गौरया टीम, सिंह चक्रदीप, एनिवेशेंट, कमलदीप, सावित्री बाई फूले, मयूर, उत्कर्ष आदि टीमें बनाकर टोलियों में चल रहे थे। रैली में प्रबंधक रामअवतार यादव, अजय कुमार, आलोक कुमार, प्रशिक्षक सैय्यद अली, मनोज कुमार, ऐनुल, निशा, रुचि श्रीवास्तव, संध्या, बबिता, हरिचरण, सौरभ, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद

केवीके सभागार में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के लिए सामूहिक शपथ दिलाते अधिकारी

केवीके सभागार में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के लिए सामूहिक शपथ दिलाते अधिकारी- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed