फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When the crowd increased for vaccination, the doctors and NM left the spot

वैक्सीनेशन के लिए बढ़ी भीड़ तो मौके से चले गए डॉक्टर और एनएम

Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
When the crowd increased for vaccination, the doctors and NM left the spot
चहनिया। ब्लॉक के सोनबरसा स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़ और सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम न होने से डाक्टर और एनएम ने बीच में ही वैक्सीनेशन का कार्य ठप कर दिया और केंद्र से चले गए। इससे नाराज भीड़ ने जमकर हंगामा किया। विभाग के अधिकारियों की मानें तो वैक्सीनेशन के लिए उमड़ने वाली भीड़ अनावश्यक दबाव बना कर पहले वैक्सीन लगवाने के लिए दबाव बना रहें है। इस दौरान उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था से स्वास्थ्य कर्मचारी भयभीत हो जा रहें है।
विज्ञापन

चहनियां ब्लॉक के सोनबरसा स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में वैक्सीनेशन के लिए युवा के साथ ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई। भीषण गर्मी में पंखे का इंतेजाम न होने से लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा था। इसके चलते लोगों को इंतेजार करने में दिक्कत होने लगी। परिणामस्वरूप लोगों ने वैक्सीनेशन में देर होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगें। भारी भीड़ के शोर मचाने पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हाथ पांव फूलने लगे। इस दौरान वैक्सीनेशन करने में स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच वैक्सीन खत्म होने से 45 वर्ष के ऊपर वालों को वैक्सीन लगा रहे डॉ. राकेेश चले गए। उनको जाते ही 18 वर्ष के ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगा रहीं एएनएम भी मौके से चली गईं। जबकि उनके पास वैक्सीन थी। फिर क्या था, नाराज भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। धक्का मुक्की होने से कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती रहीं। इस संबंध में चहनिया ब्लॉक के पीएससी प्रभारी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि 18 वर्ष के ऊपर वाले लोगों की वैक्सीनेशन के लिए भारी भीड़ सभी स्वास्थ्य केंद्र पर उमड़ रही है। उसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था चाहिए, लेकिन कहने के बाद भी पुलिस सुरक्षा नहीं मिल रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी भीड़ की उदंडता से भयभीत होकर डॉक्टर और एनएम मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed