{"_id":"66e1fd3c77e450d10302dd94","slug":"when-someone-asked-for-money-for-breakfast-they-sprinkled-petrol-and-burnt-the-shop-chandauli-news-c-189-1-svns1010-120276-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नाश्ते का पैसा मांगा तो पेट्रोल छिड़क जला दी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नाश्ते का पैसा मांगा तो पेट्रोल छिड़क जला दी दुकान
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ पर स्थित फास्ट फूड की दुकान को पेट्रोल डालकर जलाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दुकानदार ने बताया कि दो मनबढ़ युवक सोमवार की रात नाश्ता करने आए थे। जब उसने नाश्ते का पैसा मांगा तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पेट्रोल छिड़ककर दुकान जला दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेमा मोड़ के पास स्थित एक निजी आवासीय फ्लैट निवासी राजीव कुमार सिंह फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और नाश्ता करने के बाद पैसा देने में हीलाहवाली करने लगे। इस पर दुकानदार का उनसे विवाद हो गया। दोनों युवक ने जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दी और चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो सब कुछ राख हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में युवक पेट्रोल डालकर आग लगाते दिखे। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।