फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When asked to move out of the way, the youths beat up the old man, died

रास्ते से हटने को कहा तो युवकों ने वृद्ध को पीटा, मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
When asked to move out of the way, the youths beat up the old man, died
चकिया। स्थानीय कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर स्थित नगर के वार्ड नंबर चार कबीर नगर के घाटमपुर बस्ती में शुक्रवार की देर शाम रास्ते पर खड़े युवकों को हटने को कहना वृद्ध को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने वृद्ध की पिटाई कर दी। पिटाई से जख्मी बस्ती निवासी लक्ष्मण प्रसाद (65) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर बस्ती के चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

घटमापुर बस्ती निवासी लक्ष्मण प्रसाद शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे मुहम्मदाबाद से कपड़ा प्रेस करा कर पैदल अपने घर आ रहे थे। घर से कुछ पहले बस्ती के कुछ युवक रास्ते में खड़ा होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। लक्ष्मण प्रसाद ने वहां पहुंचकर रास्ता से एक तरफ हटने को कहा। युवकों को यह बात नागवार लगी और वृद्ध की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र होते तब तक हमलावर युवक वहां से भाग गए। बस्ती के लोगों की मदद से वृद्ध लक्ष्मण को घर पर ले गए। बेटे धरमवीर घर लौटा तो घायल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं निरीक्षक राजेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया कि मारपीट में वृद्ध की मौत हुई है। इस मामले में बेटे की तहरीर पर आरोपी दिलीप, संदीप, रजनीकांत और धनंजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed