फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When asked to drive the bike slowly, a fire was set in the shanty

बाइक धीरे चलाने को कहा तो मड़ई में लगा दी आग, आठ पशुओं की मौत

Wed, 22 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
When asked to drive the bike slowly, a fire was set in the shanty
इलिया। स्थानीय थाना के खखड़ा गांव में सोमवार की रात तीन युवकों को बाइक धीरे चलाने को कहना किसान को भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने किसान की पिटाई के साथ ही उसकी मड़ई में आग लगा दी। जिससे मड़ई में बंधे आठ मवेशियों की आग से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो की हालत अभी भी गंभीर है। आग लगने से मड़ई के अंदर रखा राशन, चारपाई, रजाई, बिस्तर सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान के तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर शाम राजकुमार उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव निवासी रामू यादव धरौली मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे अपने खेत के पास मड़ई लगाकर पशुपालन करते हैं। सोमवार की रात आठ बजे वह बीच गांव में स्थित अपने घर खाना खाने जा रहे था। उसी वक्त एक बाइक पर सवार तीन युवक हाईस्पीड बाइक लहराते हुए उनके पास से गुजरे। रामू ने कहा कि धीरे से गाड़ी चलाइए, दबाने का इरादा है क्या। रामू की यह बात बाइक चला रहे राजकुमार उर्फ प्रिंस सिंह और पीछे बैठे गर्जन सिंह, रामकृत सिंह को नागवार गुजरी। उन्होंने बाइक रोककर गाली-गलौज करते हुए किसान की पिटाई कर दी। मनबढ़ों का गुस्ता इससे भी ठंडा नहीं हुआ और उन्होंने किसान की मड़ई में आग लगा दिया। मड़ई धू-धू कर जलने लगी। जब तक मौके पर लोग पहुंचकर आग को बुझाते तब तक उसमें बंधी पांच गाय, एक बछड़ा, दो बकरियां झुलसकर मर गईं। वहीं अधजले अवस्था में एक गाय और एक बछड़ा को मडई से बाहर किया गया। इसके साथ ही खाने-पीने का सामान, कपड़ा, बिस्तर, रजाई सहित गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने मृत मवेशियों का मेडिकल परीक्षण किया। पुलिस ने रामू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम तक एक आरोपी राजकुमार उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार भी कर लिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अन्य दो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश हो रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed