फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When asked to drive bike slowly fire broke out in shanty eight cows burnt to death in chandauli

दर्दनाक: बाइक धीरे चलाने को कहा तो मड़ई में लगाई आग, आठ गायों की जलकर मौत, तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Dec 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
When asked to drive bike slowly fire broke out in shanty eight cows burnt to death in chandauli
मड़ई में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के गांव में सोमवार रात गांव के ही मनबढ़ युवकों ने एक मड़ई में आग लगा दी। जिससे मड़ई में बंधे 10 मवेशी बुरी तरह झुलस गए, जिसमें आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अधजले दो मवेशियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने से मड़ई में रखा खाद्यान्न सामग्री, चारपाई, रजाई, बिस्तर सब कुछ जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। पशुपालक की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, इलिया थाना क्षेत्र के खखड़ा बीच गांव में रामू यादव मकान बनाकर रहता है। तो वहीं बेन धरौली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव में जाने वाले सड़क किनारे अपने खेत के पास मड़ई लगाकर वह मवेशी पालता है। वह वहीं रहकर उनकी रखवाली करता है। सोमवार की रात 8 बजे वह बीच गांव में स्थित अपने घर खाना खाने जा रहा था, उसी वक्त बाइक लेकर लहराते हुए तीन युवक गांव में जा रहे थे। इस पर रामू ने कहा गाड़ी ठीक से नहीं चला रहे हैं, दबाने का इरादा है क्या।

विज्ञापन

यह बात बाइक चला रहे राजकुमार उर्फ प्रिंस सिंह, गर्जन सिंह को नागवार गुजरी और वह उसे गाली गलौज देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने रामू की पिटाई कर दी। फिर दोनों युवकों ने अपने साथी रामकृत सिंह के साथ मड़ई में आग लगा दी।

मड़ई के पास में रखे पुआल की वजह से आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। जब तक लोग आग बुझाते उसमें बधीं पांच गायें, एक बछड़े, दो बकरियों ने बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ दिया। जबकि अधजले एक गाय और एक बछड़े को मड़ई से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए और घटना का मौका मुआयना किया। सुबह मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृत मवेशियों का मेडिकल परीक्षण किया। पुलिस ने रामू की तहरीर पर 3 लोगों के कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed