फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat harvesting stopped due to rain

बारिश से गेहूं की मड़ाई कटाई का काम रुका

Fri, 09 Apr 2021 07:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting stopped due to rain
पीडीडीयू नगर। मौसम की करवट ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। बृहस्पतिवार की शाम तेज हवाओं के बाद शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। काट कर रखे गए गेहूं तेज हवाओं में बिखर गए। वहीं बोझ के पानी में भीगने से गेहूं की बालियों को काला पड़ने की आशंका है। बारिश से खेतों में नमी हो गई और इससे गेहूं की कटाई मड़ाई का काम कुछ दिनों के लिए रूक गया है। किसानों के अनुसार यदि अभी से भी धूप खिल जाए तो राहत मिल सकती है अन्यथा नुकसान अधिक होगा। बृहस्पतिवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए तथा तेज हवाएं चली। धूल भरी आंधी की वजह से राहगीरों केे आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं खेतों में काट कर रखी गई गेहूं की फसल बिखर गई। पीडीडीयू नगर के अलीनगर में आलमपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात पीडब्लूडी का दूरी बोर्ड उखड़ कर गिर गया। वहीं टीन शेड आदि उड़कर दूसरे के छतों पर पहुंच गए। हवा शांत हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शुक्रवार की सुबह किसानों के लिए चिंता का कारण बनकर सामने आया। भोर में कहीं अधिक तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, चकिया, इलिया, चहनियां, चंदौली, सकलडीहा सहित लगभग पूरे जिले में दिन भर हल्की बूंदा बांदी होती रही। बारिश की वजह से गेहूं के खेतों में नमी आ गई और कटाई व मड़ाई का काम बंद हो गया। वहीं गेहूं के बोझ बनाकर रखे गए थे वे बारिश से भीग गए हैं। किसानों के अनुसार इससे गेहूं की बालियों के काले पड़ने की आशंका है। किसानों के अनुसार यदि धूप खिल जाती है तो कुछ राहत होगी अन्यथा नुकसान अधिक होगा।
विज्ञापन

इनसेट-
गेहूं की कटाई के बाद बोझ को बांध कर रखे किसान
पीडीडीयू नगर। मौसम को देखते हुए जिले के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सावधान रहने की सलाह दी है। बताया कि अधिक बारिश की आशंका नहीं है। पूरे सप्ताह औसत अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगी। सामान्य से मध्यम गति से पश्चिम-दक्षिण दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैैैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल को काट कर फसलों को बांधकर रखे अन्यथा तेज हवा या आंधी से फसल एक खेत से दूसरे खेत में जा सकती है। गहाई के उपरांत भंडारण से पूर्व दानों को अच्छी तरह से सुखा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed