फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Westerly wind has increased the melting

ठंडी पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, बादलों से घिरा आसमान

Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind has increased the melting
पीडीडीयू नगर। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड ने फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बादलों ने फिर से डेरा जमा लिया और ठंडी पछुआ हवा चलने लगी। ठंड से परेशान लोग एकबार फिर अलाव की शरण में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से 29 जनवरी के बाद ही राहत मिलने की संभावना है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह धूप खिलने के बाद लोगों ने सोचा कि उन्हें ठंड से राहत मिलेगी पर उनका यह भ्रम जल्द ही टूट गया। पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास आसमान पर बादल मंडराने लगे। कुछ ही देर बाद आसमान बादलों से ढंक गया और ठंडी पछुआ हवा चलने लगी। सूर्य बादलों की ओट में गुम हो गया। ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर तापने लगे। बावजूद इसके ठंडी हवा से परेशान रहे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान के गोता लगाने से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 29 जनवरी के बाद इसमें सुधार की संभावना है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही तापमान में हो रही वृद्धि भी थम गई है। 25 जनवरी से इसमें तेजी से गिरावट आनी प्रारंभ हो गई थी। मैदानी व रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क व ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में गिरावट हो रही है। 29 जनवरी के बाद हवाओं के थम जाने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed