फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed, sun covered with clouds throughout the day

बदला मौसम, पूरे दिन बादलों से ढके रहे सूर्य

Sat, 28 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, sun covered with clouds throughout the day
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली तो ठंड बढ़ गई। पूरे दिन सूर्य बादलों से ढंके रहे। सड़कों पर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। कोहरे की वजह से वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के तटों पर आए चक्रवाती तूफान निवार का असर जिले में दिख रहा है। बृहस्पतिवार से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। शुक्रवार की सुबह लोगों की आंखे खुली तो घना कोहरा दिखा। सुबह सात आठ बजे चकिया, चहनियां, कंदवा, पीडीडीयू नगर सहित जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हुई। दिन में 11 बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम हुआ लेकिन आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। तापमान में भी गिरावट का असर दिखा। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिगी रहा। पिछले वर्ष 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी रहे प्रो एसएन पांडेय के अनुसार तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के तटों पर आए चक्रवाती तूफान निवार का असर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से बिहार होकर चंदौली सहित पूर्वांचल के जिलों में पहुंचा है। पुरवा हवा चलने से इसका असर है और आसमान में बादल छाए हैँ। हालांकि पूर्वांचल तक आते आते निवार चक्रवात काफी कमजोर हो चुका है। दो दिन तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे किसानों को बहुत चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पूर्वांचल में दो दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार हैं। इस दौरान पुरवा चल सकती है। जिससे पछुआ हवाओं के साथ पुरवा हवा के टकराने से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। जिससे हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed