फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   We will make every effort to ensure that farmers get the right price for their produce: Vinay Kumar Singh

किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास : विनय कुमार सिंह

Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
We will make every effort to ensure that farmers get the right price for their produce: Vinay Kumar Singh
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारत सरकार के खाद्य व सार्वजनिक मंत्रालय के सदस्य विनय कुमार सिंह का स्वागत किया। इस दौरान विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि मनमानी करने वाले अफसरों की कार्यशैली पर लगाम लगाई जाएगी। चंदौली धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है। कृषि उत्पादन में देश भर में अपनी पहचान रखता है, लेकिन स्थानीय किसान आज भी बिचौलियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। सरकारी रेट तय होने के बावजूद धान और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पाता है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ यह बड़ा कदम है। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इस दौरान वाराणसी भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पार्षद राम सिंह, अक्षय सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, बबलू सिंह, सुजीत सिंह पप्पू, अमर बहादुर सिंह, रमाकांत पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed