फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Waterlogging on the way to school, villagers protest

Chandauli News: स्कूल जाने के रास्ते में जलभराव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the way to school, villagers protest
धानापुर। विकासखंड के कुसुम्ही गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलभराव से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। बरसात के कारण रास्ते पर पानी भर गया है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्षों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। हर साल बरसात में विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इससे कपड़े खराब होने के साथ ही फिसलने और चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर आफताब, शुभम, वीरबहादुर, पिंटू, कन्हाई आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही सफाईकर्मियों को जलनिकासी के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed