{"_id":"687163d70b11b1be760d14c0","slug":"waterlogging-occurred-in-composite-school-in-barbaspur-chandauli-news-c-189-1-chl1013-133579-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बरबसपुर में कंपोजिट विद्यालय में हुआ जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बरबसपुर में कंपोजिट विद्यालय में हुआ जल भराव
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय तहसील के बरबसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में बारिश से जलभराव हो गया है। विद्यालय तक पहुंचने में छात्रों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। स्कूल परिसर में पानी भरने से छात्र असुरक्षित रास्तों से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
ग्रामीण और शिक्षकों ने बार-बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरबसपुर में वर्षों से यही हालात बने हुए हैं। समाजसेवी राम जियावन यादव व अभिभावकों ने डीएम और एसडीएम से संपर्क कर इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने बच्चों के हित में शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि शिक्षा का अधिकार केवल नाम मात्र न रह जाए।
कोट
जल्द ही विद्यालय परिसर का इंटरलॉकिंग कार्य कराया जायेगा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। इंटरलॉकिंग से समस्या का समाधान हो जाएगा।
लालमणि राम,बीईओ