{"_id":"687d3b2289f0ea3df90248e6","slug":"waterlogging-in-dulhipur-causes-problems-school-childrens-movement-is-also-disruptedwaterlogging-in-dulhipur-causes-problems-school-childrens-movement-is-also-disrupted-chandauli-news-c-189-1-svns1010-133978-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दुलहीपुर में जलभराव से परेशानी, स्कूल के बच्चों का भी आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दुलहीपुर में जलभराव से परेशानी, स्कूल के बच्चों का भी आवागमन बाधित
विज्ञापन
दुलहीपुर। गोधना बाइपास से पड़ाव तक बन रहे सिक्स व फोरलेन निर्माण कार्य के कारण अधूरे नाले ने दुलहीपुर क्षेत्र की 15 हजार की आबादी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दुलहीपुर पुलिस चौकी के समीप मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव से राहगीरों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात में जलनिकासी न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे जलभराव के गंदे पानी में फिसल कर गिर जाते हैं, इससे अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। कई बच्चों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। दुलहीपुर के लोगों का आरोप है कि गोधना बाइपास से पड़ाव तक बन रहे सिक्स व फोरलेन मार्ग के दौरान नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे बरसात का पानी दुलहीपुर क्षेत्र में जमा हो जाता है। स्थानीय नागरिक संजय कुमार मधुकर, परमानंद यादव, बिनोद यादव, जलालुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश पटेल, गौतम पासवान, बसंत वर्मा आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार पीडब्ल्यूडी व स्थानीय प्रशासन से समस्या को लेकर शिकायत की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शीघ्र जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
कोट
दुलहीपुर में जलभराव के समाधान के लिए जल्द ही कार्य किया जाएगा। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।-मनोज कुमार, एडीओ पंचायत, नियामताबाद