फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water level increased by 22 cm in 24 hours, ghats started sinking

Chandauli News: 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, डूबने लगे घाट

Mon, 19 Aug 2024 06:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Water level increased by 22 cm in 24 hours, ghats started sinking
पीडीडीयू नगर। चंदौली में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है। करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। शनिवार की शाम जहां जलस्तर 67.28 मीटर था वहीं रविवार को बढ़कर 67.5 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है, जिससे महज 2.76 मीटर नीचे गंगा बह रही हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। चंदौली में करीब एक सप्ताह पहले गंगा के बढ़ते जलस्तर में ठहराव हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद पांच दिनों तक लगातार जलस्तर घटने लगा। शुक्रवार की शाम से फिर जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की ओर से दी गई बुलेटिन में रविवार की शाम तक गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 67.5 मीटर दर्ज किया गया। वहीं शनिवार की शाम के जलस्तर 67.28 मीटर था। 24 घंटें में करीब 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर,खतरे का निशान 71.26 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.9 मीटर है। रविवार को चहनिय क्षेत्र के बलुआ घाट को फिर से गंगा का पानी डुबोने लगा है। वहीं पड़ाव क्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट की सीढि़यां पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed