फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water is not reaching the houses due to bursting of pipes

पाइप फट जाने से घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Water is not reaching the houses due to bursting of pipes
चहनिया। जलनिगम की ओर से सप्लाई के लिए लगाई गई पानी की पाइप फट जाने के कारण क्षेत्र के कैथी सहित कुछ अन्य गांवों में लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का आरोप है कि जलनिगम विभाग की लापरवाही से पांच दिनों से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे पर व नहर के समीप पाइप फटने की शिकायत जलनिगम विभाग से करने के बाद भी क्षतिग्रस्त पाइपों को बनवाया नहीं गया है। कैथी गांव में पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई गई है। टंकी से घरों के लिए पानी की सप्लाई देने के लिए पाइप बिछाई गई है। पांच दिन पूर्व चौराहे पर व नहर के समीप पाइपक्षतिग्रस्त हो गई है। इससे टंकी से सप्लाई होने के बाद भी पानी ग्रामीणों के घरों में जाने की बजाए मार्ग और नहर में बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के जेई व कर्मचारियों से की पर इसे बनवाने की जरूरत नहीं समझी गई है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण बिपिन सिंह, चुलबुल सिंह, राजू यादव, प्रभु मौर्या, संजय मौर्या आदि ने उच्चाधिकारियो का ध्यान आकर्षित करते हुए पाइप दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में जलनिगम विभाग के सहायक अभियंता शिवपूजन सिंह ने बताया कि छुट्टियों के कारण पाइप मरम्मत कार्य में विलंब हुआ है। शुक्रवार से पाइप मरम्मत का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed