फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water filled on roads, trouble in traffic

गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी, आवागमन में हो हुई परेशानी

Fri, 22 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water filled on roads, trouble in traffic
पीडीडीयू नगर। बारिश के चलते नगर के लोगों ने जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत ली वहीं दूसरी गड्ढायुक्त सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कीचड़ से स्थिति और अधिक खराब हो गई है।
विज्ञापन

मरम्मत और निर्माण के अभाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़कों की स्थिति पहले से ही काफी खराब थी। वहीं गेल और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने भूमिगत पाइप लाइन के चक्कर में पूरे शहर सड़कों को खोदकर स्थिति और अधिक खराब कर दी है। नगर की सड़कों में बने गड्ढों में बृहस्पतिवार की भोर से हो रही बारिश के चलते पानी भर गया है। कई वार्डों में स्थिति तो ऐसी है कि वहां चलने लायक तक सड़क नहीं बची है। इनमें सबसे अधिक खराब स्थिति चंदासी, महमूदपुर, नई बस्ती, अलीनगर, बिछड़ी, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुपुर गिधौली क्षेत्र की है। यहां की अधिकतर सड़कें खराब है और बारिश में स्थिति और अधिक नारकीय हो गई है। लोगों को साइकिल और मोटरसाइकिल से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है जबकि पैदल चलना तो दुश्वार हो गया है। गड्ढायुक्त मार्गों से गुजरने में सबसे अधिक परेशानी महिला, बुुजुर्गो और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। वर्तमान जनप्रतिनिधि बोर्ड का कार्यकाल कुछ माह में समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका लगभग 13.5 करोड़ रुपये कर्ज में डूबी हुई है। ऐसे में अगले जनप्रतिनिधि बोर्ड के गठन के पहले नगर की सड़कों की स्थिति सुधरने की उम्मीद लोग छोड़ चुके है। लोगों के लिए यह एक दिवास्वप्न के समान हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से धनराशि मिलते ही गड्ढों को किसी प्रकार पटवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बारिश में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो । कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed