फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Warning to stop service given non-payment of honorarium

मानदेय नहीं मिलने से एंबुलेंस कर्मियों किया मौन विरोध

Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Warning to stop service given non-payment of honorarium
चंदौली। कोविड-19 संक्रमण में सेवा दे रहे 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय न मिलने से नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने बुधवार को मौन रहकर अपना विरोध दर्ज कराया और सीएमओ को पत्र देकर दो माह के बकाया मानदेय की मांग की। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे हम सभी आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। बताया कि एंबुलेंस का संचालन करने वाली जीवीकेईएमआरआई कंपनी के अधिकारी हर माह सरकार को करोड़ों का चुना लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि कम्पनी द्वारा फर्जी बिल लगाकर सरकार से पेमेंट करवाया जा रहा है, जिससे हर माह कंपनी को भुगतान करने में विलंब होता है। इसका खामियाजा एंबुलेंस कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री, एनएचएम व एमडी के साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों को 13 जुलाई को पत्र लिखकर पुन:ं सूचित किया कि मानदेय का भुगतान कर दिया जाए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि नए कर्मचारियों से मात्र 5480 रुपये में काम लिया जा रहा है। मांग की कि 24 घंटे में भुगतान नहीं हुआ तो हम सभी प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर संतोष यादव, कैलाश यादव, ललित यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण तिवारी, शिवकुमार यादव, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed