{"_id":"6ae109e95d5695c7aa03fc72","slug":"gt-road-occupied-by-tankers-risk-of-accidents-too-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156817-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जीटी रोड पर टैंकरों का कब्जा, हादसों का भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जीटी रोड पर टैंकरों का कब्जा, हादसों का भी खतरा
विज्ञापन
अलीनगर इंडियन ऑयल डिपो के बाहर टैंकरों से जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
ताराजीवनपुर। इंडियन ऑयल डिपो के बाहर जीटी रोड पर खड़े तेल टैंकरों के कारण आए दिन जाम लग रहा है। डिपो में तेल लेने के लिए बड़ी संख्या में टैंकर पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से चालक उन्हें सड़क की पटरियों पर खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह और शाम के समय जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इसमें स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। सड़क किनारे खड़े टैंकरों से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन और डिपो प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द अभियान चलाकर सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले टैंकरों के चालान समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात सुचारु कराने की व्यवस्था की जाएगी।