फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   42 seed shops inspected, 20 samples collected, notices issued to five

Chandauli News: बीज की 42 दुकानों की जांच, 20 नमूने लिए, पांच को नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
42 seed shops inspected, 20 samples collected, notices issued to five
चंदौली। रबी फसलों की बुआई के सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने मंगलवार को जिले में बीज बिक्री केंद्रों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान 42 दुकानों का निरीक्षण कर गेहूं, सरसों, चना और मटर के कुल 20 नमूने लिए गए। वहीं, पांच बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठान बंद मिलने पर उनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बीज बिक्री केंद्रों की जांच की। इसमें उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी और चकिया-नौगढ़ क्षेत्र के संबंधित अधिकारी शामिल रहे। लिए गए नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में बीज अधोमानक मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान मेसर्स ईश्वर बीज भंडार जनौली, उमरावती एग्री जंक्शन खाद-बीज भंडार कमालपुर, पंडित खाद एवं बीज भंडार कमालपुर, खुशबू बीज भंडार धानापुर और आदर्श कृषि विकास धानापुर बंद मिले। इन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने किसानों से रबी फसलों की बुआई के लिए प्रमाणित बीज खरीदने की अपील की। उन्होंने विक्रेताओं को स्टॉक और बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखने तथा प्रत्येक किसान को बीज खरीद पर कैश मेमो देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed