फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More candidates than capacity at 64 examination centers; double the capacity at three centers.

Chandauli News: 64 परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी, तीन केंद्रों पर दोगुना

Wed, 28 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
More candidates than capacity at 64 examination centers; double the capacity at three centers.
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में निर्धारित 79 केंद्रों में से 64 विद्यालयों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। इनमें तीन केंद्र ऐसे हैं, जहां आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित क्षमता से लगभग दोगुनी है। वहीं, केवल 15 विद्यालयों में क्षमता के अनुरूप परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है। इससे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता 621 है, जबकि यहां 1221 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। नगर पालिका इंटर कॉलेज की क्षमता 1206 है और यहां 2184 परीक्षार्थियों का आवंटन हुआ है। इसी तरह सैयदराजा इंटर कॉलेज की क्षमता 771 है, जबकि यहां 1499 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर केंद्रों की सूची अपलोड होने के बाद कुछ केंद्रों की दूरी और विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ परीक्षार्थियों को 18 से 40 किलोमीटर दूर केंद्र आवंटित किए जाने की बात सामने आई है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में तीन केंद्र कम बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 82 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार निर्धारित 79 केंद्रों में पांच राजकीय, 32 सहायता प्राप्त और 42 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। जिले में कुल 59,647 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 31,804 और इंटरमीडिएट के 27,843 परीक्षार्थी हैं। परिषद ने केंद्रों की सूची पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी हैं। जिला केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों का निस्तारण कर छह नवंबर तक अपनी आख्या भेजेगी।

इनसेट-
-------
18 से 40 किलोमीटर दूर आवंटित किए गए केंद्र
केंद्रों की दूरी को लेकर भी परीक्षार्थियों की परेशानी सामने आ रही है। राजकीय हाईस्कूल गायघाट, चकिया के परीक्षार्थियों का केंद्र सरजू प्रसाद चौधरी मेमोरियल स्कूल, डिलिया, सैयदराजा में बनाया गया है। दोनों विद्यालयों के बीच लगभग 40 किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है। वहीं, भगवानदास इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र डीआरबी इंटर कॉलेज, विशुनपुरा में बनाया गया है। दोनों विद्यालयों के बीच करीब 18 किलोमीटर की दूरी है। इतनी दूर जाकर परीक्षा देने में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इनसेट-
-----
पहली बार इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
इस वर्ष राजनारायण जय हिंद इंटर कॉलेज सलेमपुर धरहरा, भारतीय इंटर कॉलेज धरौहिया चकिया, स्व. बच्चन मौर्य इनायतपुर कमालपुर, राजेंद्र बहादुर शिक्षण संस्थान काकोरिया, संत कबीर इंटर कॉलेज इलिया, सरजू प्रसाद इंटर कॉलेज डिलिया, सैयदराजा, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गंजख्वाजा, वीर बंशी इंटर कॉलेज अमउज, राजकीय हाईस्कूल गोलाबाद और हरिनंदन इंटर कॉलेज हतवापर चहनियां को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed