Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Waiting for honorarium for three months; Diwali to be a lackluster affair for 4,000 cooks

Chandauli News: तीन महीने से मानदेय का इंतजार, चार हजार रसोइयों की फीकी रहेगी दीपावली

Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Waiting for honorarium for three months; Diwali to be a lackluster affair for 4,000 cooks
जिले के एक विद्यालय में खाना बनातीं रसोईयां। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली जिले की करीब चार हजार रसोइयों की दीपावली इस बार फीकी रहेगी। इन्हें पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का भुगतान लंबित होने से त्योहार के ठीक पहले उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धनतेरस बीतने तक खाते में रुपये नहीं पहुंचे, जिससे कई रसोइये दीपावली की खरीदारी तक नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को महज तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इतनी कम रकम में परिवार का खर्च चलाना पहले से ही चुनौतीपूर्ण है। समय पर भुगतान नहीं होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रसोइयों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले बकाया मानदेय मिल जाएगा। इससे वे घर की साफ-सफाई कराने के साथ बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई, पूजन सामग्री और त्योहार के अन्य सामान खरीद सकेंगी। लेकिन त्योहार करीब आने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


रसोइयां बोलीं, घर का खर्च चलाना मुश्किल
-------------
- तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दीपावली से पहले पैसे मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक खाते में कुछ नहीं आया। बच्चों के लिए कपड़े खरीदने की योजना भी अधूरी रह गई। अब उधार लेना पड़ेगा। -सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

- हम रोज विद्यालय जाकर बच्चों के लिए खाना बनाते हैं, लेकिन मानदेय के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। तीन हजार रुपये भी समय से नहीं मिलते। धनतेरस पर पैसे नहीं होने के कारण जरूरी सामान तक नहीं खरीद पाए हैं। - सोनी यादव
- मानदेय नहीं मिलने से धनतेरस और दीपावली की खरीदारी नहीं हो सकी। घर की सफाई और पूजा की तैयारी करनी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सब अधूरा लग रहा है। बच्चों को कपड़े दिलाने की इच्छा थी, अब कर्ज लेकर त्योहार मनाना पड़ेगा। -मीना शर्मा
-----------
12 महीने काम, मानदेय केवल 10 महीने का
राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि रसोइयों से 12 महीने काम लिया जाता है, लेकिन मानदेय केवल 10 महीने का दिया जाता है। वह भी समय पर नहीं मिलता। नवीनीकरण के नाम पर शोषण और काम से हटाने की शिकायतें भी सामने आती हैं। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का मानदेय लंबित होने से रसोइयों के सामने त्योहार मनाने का संकट है। सरकार को नियमित भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि उन्हें कर्ज लेकर दीपावली न मनानी पड़े।


कोट
-----
जिले की रसोइयों को अगस्त तक का मानदेय दिया जा चुका है। सितंबर और अक्टूबर का मानदेय भी एक-दो दिन के अंदर उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। - सचिन कुमार, बीएसए, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed