{"_id":"3dd3f2a149b4d0f57885f83386c7a381","slug":"voting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के लिए बुधवार
विज्ञापन
को सीएमओ कार्यालय परिसर में गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। इसमें चिकित्सकों
ने चुनाव लड़ रहे चिकित्सकों को अपना वोट दिया। प्रांतीय चिकित्सा संघ के
विभिन्न पदों के लिए बुधवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
मतगणना की तिथि बाद में तय होगी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं संयुक्त मंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सीएमओ कार्यालय पर चुनाव अधिकारी डा. एसबी सिंह और रिटर्निंग आफिसर डा. राधेश्याम आनंद की देख-रेख में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव की प्रक्रिया चली।
संघ के जिला महामंत्री डा. पीके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव का चुनाव कराया गया। जनपद में 50 चिकित्सक मतदाता हैं, जिन्होंने 35 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्र से आए चिकित्सकों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। चुनाव अधिकारी ने सकुशल चुनाव होने पर सभी चिकित्सकों के सहयोग पर धन्यवाद दिया।