{"_id":"616effe7becf7c75ec5b6a35","slug":"voting-for-three-tier-panchayat-elections-today-chandauli-news-vns6181288104","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर होने वाले मतदान के लिए सोमवार से प्रचार थम गया। अब 20 अक्तूबर, बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी तैयारी की गई है।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए कैमूर जिले के चांद प्रखंड में बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए 12 पंचायतों में बनाए गए 167 बूथों पर 89 हजार 319 मतदाता मतदान कर 1418 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगे। मतदाताओं में 46 हजार 384 पुरुष व 42 हजार 935 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दो दिन बाद 22 अक्टूबर को मोहनिया स्थित बाजार समिति के प्रांगण में मतों की गणना की जाएगी। इस संबंध में चांद के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू ने बताया की शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती प्रखंड होने की वजह से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।