फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Voting for MLC today

एमएलसी के लिए आज मतदान

Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Voting for MLC today
विधान परिषद सदस्य वाराणसी के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से मतदान सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हुईं। शनिवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में ब्लाक स्तर पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के नौ ब्लाक मुख्यालयों पर नौ केंद्र बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टी में पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी समेत कुल चार सदस्य शामिल हैं। अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान के दौरान उसकी शुचिता, निष्पक्षता व शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए जनपद को दो सुपन जोन, पांच जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है तथा मजिस्ट्रेटों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है जो मतदान तिथि के दिन अपने-अपने इलाके में भ्रमणशील रहकर बूथों पर मतदान की प्रक्रिया को देखेंगे और परखेंगे। पोलिंग दल के सदस्य निर्धारित काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त कर उसका मिलान करने के उपरांत निर्धारित वाहन से अपने-अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान डीएम संजीव सिंह ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर एडीएम उमेश मिश्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
चंदौली। एडीएम व सीडीओ को सुपर जोनल, एसडीएम को जोनल व सभी बीडीओ को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मजिस्ट्रेट लगातार चक्रमण कर हालात का जायजा लेते रहेंगे। चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। दोनों एएसपी व समस्त सीओ को मजिस्ट्रेट के सहयोग की भूमिका में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिकोणीय हो सकता है चुनाव
यूपी विधान परिषद के चुनाव (एमएलसी चुनाव) में वाराणसी में इस बार का चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के खिलाफ भाजपा ने सुदामा पटेल और सपा ने उमेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। संवाद

चंदौली के 1720 मतदाता करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
जिले के 1720 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चहनियां ब्लाक में 197 मतदाता हैं। इसमें 101 पुरुष व 96 महिला मतदाता हैं। धानापुर में कुल 195 मतदाताओं में 116 पुरुष व 79 महिलाएं शामिल हैं। सकलडीहा में 234 मतदाता हैं। इसमें 127 पुरुषव महिला मतदाताओं की संख्या 107 है। नियामताबाद ब्लाक में दो बूथ होंगे। एक बूथ ब्लाक व दूसरा नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर इलाके में बनेगा। दोनों बूथों पर कुल मिलाकर 256 मतदाता हैं। इसमें 143 पुरुष व 113 महिला मतदाता हैं। बरहनी ब्लाक मुख्यालय व सैयदराजा में दो बूथों पर 181 मतदाता हैं। इसमें 113 पुरुष व 68 महिला मतदाता शामिल हैं। सदर ब्लाक में ब्लाक मुख्यालय, नगर पंचायत व जिला पंचायत में तीन बूथ बनाए जाएंगे। तीनों बूथों पर कुल 239 मतदाता हैं। इसमें 141 पुरुष व 98 महिलाएं हैं। शहाबगंज में कुल 147 मतदाताओं में 90 पुरुष और 57 महिला मतदाता हैं। चकिया में 178 मतदाताओं में 104 पुरुष व 74 महिला मतदाता हैं। नौगढ़ में कुल 83 मतदाता हैं। इसमें 43 पुरुष व 40 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed