फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Votes will be counted at nine polling places in the district

जिले के नौ मतगणनों स्थलों पर गिने जाएंगे मत

Sat, 17 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Votes will be counted at nine polling places in the district
चंदौली। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानि ने पंचायत चुनाव-2021 के गणना के मद्देनजर स्थलों का निर्धारण कर दिया है। जिले में ब्लाक वार कुल नौ स्थलों पर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना का कार्य मुकम्मल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन कालेजों को मतगणना स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। वहां के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों से मिलकर चाभी प्राप्त करके वहां स्ट्रांग रूम का निर्माण करने के साथ ही अन्य व्यवस्था मुकम्मल कर लें। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आदेश पत्र में जनपद के नौगढ़ ब्लाक के मतों की गणना के लिए राजकीय महाविद्यालय नौगढ़, शहाबगंज ब्लाक के मतों की गणना योगेश्वरनाथ महाविद्यालय शहाबगंज, सकलडीहा ब्लाक के मतों की गणना पीजी कालेज सकलडीहा, चंदौली में राजकीय पालीटेक्निक कालेज चंदौली, बरहनी में नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, चकिया में सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया, धानापुर में राजकीय डिग्री कालेज धानापुर, चहनियां में मां खंडवारी इंटर कालेज चहनियां, नियामताबाद ब्लाक में मतगणना का काम केंद्रीय विद्यालय मानस नगर में किया जाएगा। इन मतगणना स्थलों पर मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी, वहीं सुरक्षा में पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी। मतपेटिकाओं को मतगणना तिथि यानी दो मई को अपने निर्धारित समय पर प्रत्याशियों के समक्ष मतगणना टेबल पर खोला जाएगा। इसके बाद मतों की गणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसे लेकर डीएम ने सभी तैयारियां पहले ही मुकम्मल करने का निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed