{"_id":"58826e3e4f1c1bb176efe1cf","slug":"voters-will-strengthen-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं से ही लोकतंत्र होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं से ही लोकतंत्र होगा मजबूत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालते छात्र और अध्यापक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तहसील कर्मियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम सदर साहब लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार गुलाब चन्द्रा और कोतवाल एके ओझा सहित रैली में शामिल कर्मियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट अवश्य देने की अपली की। उक्त तहसील परिसर से निकली और महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से होते हुए पुन: तहसील कार्यालय आकर समाप्त हुई।
इस मौके पर सदर तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदाता जागरूक होगा तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। मतदाता अपने बहुमूल्य वोट का सही इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपनी भूमिका को समझें और उसका निर्वहन करें। क्योंकि मतदाता की सूझबूझ से ही एक बेहतर जनप्रतिनिधि का चुनाव होता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई आपको अपने पक्ष में वोट डालने के लिए डराता या धमकाता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दें। इसके अलावा चुनाव के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने वाले लोगों की सूचना देकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। और दूसरों को भी बूथों पर जाने के लिए प्रेरित करें।