फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vote today in Shabganj , Naugarh block

शहाबगंज, नौगढ़ ब्लाक में मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 09 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
vote today in Shabganj , Naugarh block
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को जनपद के शहाबगंज और नौगढ़ ब्लाक में वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर सौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 114 सीटों के लिए मतदान होना है। दोनों ब्लाकों में कुल 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 164117 लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


 सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  गौरतलब है कि दोनों ब्लाकों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 744 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 जिसमें नौगढ़ की 40 सीटों पर 287 तथा शहाबगंज की 74 सीटों पर 457 लोग मैदान में हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र में कुल 177 तथा नौगढ़ में 115 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नौगढ़ व शहाबगंज में 11-11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

बताया कि सीडीओ एमपी सिंह की निगरानी में गुरुवार को शहाबगंज व नौगढ़ ब्लाक पर पोलिंग पार्टियां देर शाम पहुंच गईं। इसकी रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्राप्त की गई।

डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि चुनाव में विघ्न डालने वाले, मतपेटिकाओं के साथ खिलवाड़ करने व मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

कहा कि यदि मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में मतदाता के अलावा कोई अन्य व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तत्काल जेल भेजें। निर्देश दिया कि पीठासीन अधिकारी हर हाल में सुबह सात बजे मतदान शुरू करा दें।

 चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाहाबाद से आए होमगार्डों को मतदान केंद्रों पर भेजा गया।  इसके चलते पुलिस लाइन कार्यालय के बाहर होमगार्डों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed