फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tight security arrangements at 10 polling stations for the Graduate-Teacher MLC elections

Chandauli News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 20 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements at 10 polling stations for the Graduate-Teacher MLC elections
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में ईवीएम के बजाय मतपत्र और मतपेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच जोनल और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई कॉलेज रेवसा में सोमवार को एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी या आरक्षी, चार महिला आरक्षी और पीएसी का एक सेक्शन तैनात रहेगा। जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मतदान केंद्र परिसर और उसके 100 मीटर के दायरे में प्रचार, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश और भीड़ जुटाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने मतदान कक्ष में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। मतदाता को पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही मतपत्र पर मतदान करना होगा। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने, मतपत्रों और मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रलोभन या संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अक्तूबर को रवाना होंगी मतदान पार्टियां
मतदान कराने के लिए पार्टियां 22 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें वाराणसी के पहड़िया स्थित मंडी समिति भेजा जाएगा। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed