फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Volunteers gave the message of unity

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर दिया एकता का संदेश

Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of unity
चंदौली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने रविवार को मुख्यालय पर पथ संचलन किया। संचलन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज से आरंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात श्रीराम जानकी शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता संघ के गणवेश में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के पास एकत्र हुए। यहां सभी हाथ में लाठी, सिर पर काली टोपी, सफेद शर्ट व खाकी पैंट पहन अनुशासन के साथ दो लाइनों में विभक्त हुए। इसके बाद पद संचलन आरंभ हुआ। गाष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विलुप्त हो रही संस्कृति को संजोए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। आने वाली पीढ़ी जिस दिशा में जा रही है, उससे सांस्कृतिक विलुप्तता का खतरा है। बच्चों में संस्कार समाप्त हो रहे हैं। उनमें अच्छे संस्कार भरकर राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। कहा कि देश की संस्कृति विश्व में सबसे अव्वल है। यहां की परंपराएं एक दूसरे को बांधे रखने में सहयोग करती हैं। आने वाली पीढ़ी को इन परंपराओं और संस्कृति से अवगत कराना चाहिए। इस दौरान विधायक सुशील सिंह व रमेश जायसवाल सहित संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतोष कश्यप, विजय मौर्य, चेयरमैन रविंद्रनाथ गोंड, हरचरण सिंह टुनटुन, अशीष कुमार, गुड्डू गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed