फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Voice should be raised to ensure that workers get their rights

श्रमिकों को उनका हक मिले, इसके लिए आवाज की बुलंद

Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Voice should be raised to ensure that workers get their rights
चंदौली मझवार के पास प्रदर्शन करते ईसीआरईयू के सदस्य। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अपने अधिकार के लिए दुनियां के मजदूर एक हों इसी उद्घोष के साथ जिले में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरों ने जगह-जगह मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की। वामपंथी संगठनों ने जहां लाल झंडा फहरा कर शहीद मजदूूरों को श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में मजदूूूरों के वर्तमान हालात पर चर्चा की गई और लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों की घर वापसी, मजदूरों के जीवनयापन के लिए लॉकडाउन भत्ता देने की मांग की गई। गोष्ठी में केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे जारी करने की मांग की गई। शाम के वक्त शहीदों की याद में दीप जलाए गए।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री और मजदूर नेता भागवत नरायन चौरसिया ने मजदूर दिवस पर महापुरुषों की प्रतिमा के स्नान और सैनिटाइज करने के अभियान की शुरूआत की। पहले दिन परमार कटरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को स्नान कराकर आस पास के इलाके की सफाई की गई और चूने का छिड़काव व सैनिटाइज किय गया। बाद में खादी ग्रामोद्योग का बना मास्क पहना कर और माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा, शाखा दो और तीन की ओर से शाखा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रेलकर्मियों का महंगाई भत्ता रोकने का विरोध किया गया। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि कोरोना आपदा में अपनी सुरक्षा किए बिना रेलकर्मी आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए दिन रात सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन न देकर महंगाई भत्ता रोका जा रहा है। इस अवसर पर शंकर प्रसाद, केदार प्रसाद,एसपी सिन्हा, शोभनाथ सिंह, बीबी सिह, मोहन राम, अशोक सिंह, सीबी राय, भइया लाल, आईबी मिश्र, संजय कुमार, दिनकर पांडेय, संजय कुमार शर्मा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, विपुल कुमार सिंह, मनोहर कुमार, डीके श्रीवासतव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एके चौरसिया रहे। ईस्ट सेंटल रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से लॉकडाउन की वजह से संगठन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित कर मजदूर दिवस मनाया। मिथलेश कुमार सिंह ने कहा की हर क्षेत्र में श्रमिक वर्ग को अपने विभाग के विकास के लिए कार्य करते हुए संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। सुरेश पंजियार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता रोकने की निंदा की गई। कांफ्रेसिंग में एसपी सिंह, ए खान, विनोद कुमार सिंह , हरिद्वार यादव ,प्रकाश तिवारी, जगदीश सिंह, सुरेन्द्र कुमार राम, राहुल मेहानी रहे। इंडियन रेलवे इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर शारीरिक दूूरी का पालन करते हुए मजदूर दिवस मनाया। आईआरईएफ के केंद्रीय कमेटी सदस्य और ईसीआरकेयू के मंडल सचिव संतोष कुमार पासवान ने कर्मनाशा में झंडोत्तोलन किया और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ता को रोकने का विरोध किया। इसी तरह चंदौली में संगठन सचिव चंदन राय, शिवेंद्र कुमार, धीरज कुमार, सैयदराजा में लव कुमार, रविन्द्र कुमार, श्याम बिहारी, कर्मनाशा में राकेश कुमार, रामानुज साहू, अमित कुमार, सतीश कुमार, संदीप पासवान, दुर्गावती में दिनेश प्रसाद, रविकांत प्रसाद, राजीव पोद्दार, अवधेश पासवान, राजेंद्र गुप्ता, डेहरी ऑन सोन में हरिनारायण मजदूर दिवस पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वामपंथी नेताओं ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों पर हमले की निंदा की
चकिया। माकपा कार्यालय में लॉकडाउन के नियम पालन करते हुए माकपा, भाकपा, मजदूर किसान मंच के नेताओं ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों की एकजुटता का संदेश दिया। गोष्ठी में कारपोरेट घरानों के श्रमिक वर्ग पर हमले का प्रतिवाद करना ही मई दिवस पर शहीद मजदूरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार वैश्विक महामारी को अपने पहले से मौजूद जन विरोधी मजदूर विरोधी श्रम कानून में सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के एक अवसर के रूप में लेना चाहती हैं। ताकि इनके दोस्त कारपोरेट घराने गरीब, मेहनतकश श्रमिक वर्गों का शोषण कर सकें। इसका विरोध आवश्यक है। इसके पहले नगर में पू्र्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने लाल ध्वज फहराया। इस मौके पर स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय, माकपा जिला मंत्री राम अचल यादव, किसान नेता लालचंद यादव, समाजसेवी डॉ. गीता शुक्ला, भाकपा नेता शिवमुरत राम रहे। धानापुर संवाददाता के अनुुसार मजदूर दिवस पर समाजवादी मजदूर सभा के मंड़ल प्रभारी सूर्यनाथ सिंह यादव मेजर साहब ने क्षेत्र अंतर्गत तोरवां स्थित अपने आवास पर दीप जलाकर मृत मजदूरों के आत्मा शांति के लिए भगवान से दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में मजदूूरों की घर वापसी पर चर्चा
कंदवा। सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी की पहल पर शुक्रवार को ‘लॉकडाउन में मजदूरों की घर वापसी और उसमें आ रही समस्याएं’ विषय पर टेली कांफ्रेंसिंग काल के जरिए परिचर्चा हुई। इसमें किसानों, समाजसेवियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

किसान नेता रविंद्रनाथ सिंह उर्फ मुन्ना फकीर ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के राज्यों में लौटने से दबाव और बढ़ेगा। इन मजदूरों को रोजगार और रोटी दोनों उपलब्ध कराने के लिए राज्यों को अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत पड़ेगी। मृत्युंजय दीपू ने कहा कि लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में गए मजदूरों का रोजगार खत्म हो गए हैं उनके सामने दो समय के भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए राज्यों के पास लॉकडाउन पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है। इससे दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों, मजदूरों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। अजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की सबसे अधिक मार मजदूरों पर ही पड़ी है। चर्चा में डॉ. संजय सिंह, अंबरीष सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीन सिंह, संजय सिंह रहे।

चकिया कैंप कार्यालय पर मई दिवस मनाते वामपंथी।

चकिया कैंप कार्यालय पर मई दिवस मनाते वामपंथी।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed