{"_id":"5b1220cddcc3c2575c10c478a57c8b34","slug":"vitiating-the-atmosphere-will-be-punished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने पर दंडित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने पर दंडित होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए
विज्ञापन
उन्हें दडित किया जाएगा। शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों को
बख्शा नहीं जाएगा।
ये बातें नौगढ़ व चकरघट्टा थाने में गुरुवार को हुई चुनाव तैयारी की बैठकों के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरुवार को कही।
बैठक में गांवों से आए चौकीदारों, पंचायत मित्रों, पुलिस मित्र, सेक्रेटरी व लेखपालों से उन्होंने कहा कि यदि गांवों में अवैध शराब बनाने व बेंचने की सूचना मिलने पर बीट के कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों, ट्रांसफार्मर, जर्जर तार व मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
चकरघट्टा गांव के निवासी शिवराज किशोर सिंह मुन्ना ने जिलाधिकारी से शाम छह बजे से सात बजे तक नौगढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कराने और चंदौली से नौगढ़ तक नियमित तौर पर रोडवे ज बस चलाने की मांग की।
इस पर डीएम ने चुनाव से पूर्व इसे शुरू कराने का आश्वासन दिया। कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज होगा और बिना परमिशन के प्रचार करती गाड़ियां मिली तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
च कहा कि मतदान से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट बूथों पर भ्रमण करेंगे। नौगढ़ में जिला पंचायत की दो व क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों के मतदान के लिए 65 मतदान केंद्रों पर 165 बूथ बनाए गए हैं। इनपर 57000 मतदाता मतदान करेंगे।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाएगी। डीएम ने कहा कि 26 सितंबर के बाद सरकारी भवन अथवा विद्युत पोल पर किसी भी प्रत्याशी का बैनर पोस्टर दिखाई दिया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सीएमओ आरएन सिंह, एसडीएम चकिया जीएल सरोज, एसडीओ अखिलेश जायसवाल, सीएरपीएफ के गौतमचंद्र राय, बीडीओ गया प्रसाद, थानाध्यक्ष नौगढ़ रामनारायण पासी आदि मौजूद थे।