{"_id":"67719ade6191e664960a9554","slug":"visibility-remained-at-15-meters-mercury-dropped-by-two-degrees-chandauli-news-c-189-1-svns1011-125208-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 15 मीटर रही दृश्यता, दो डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 15 मीटर रही दृश्यता, दो डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार को रिमझिम बारिश के बाद मौसम बदल गया। सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। वहीं, रविवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 15 मीटर ही रही।
ऐसे में हेड लाइट और इंडिकेटर जलाकर वाहन चलाने पड़े। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक गिर सकता है।
शनिवार को हल्की बारिश के साथ दिन भर बादल छाए गए। इसके बाद रात में कोहरा शुरू हो गया। रविवार को सुबह कोहरा और घना हो गया। बाहरी इलाके के साथ आबादी के क्षेत्र में भी कोहरे की चादर तनी रही।
विज्ञापन
दृश्यता करीब 15 मीटर रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर आठ डिग्री पर पहुंच सकता है।