फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Visibility dropped to less than 10 meters in Chandauli shivering children went to school in chandauli

कोहरा: चंदौली में 10 मीटर से भी कम रही दृश्यता, ठिठुरते बच्चे पहुंचे स्कूल; दिन में ही लाइट जलाकर चले वाहन

Sat, 13 Dec 2025 01:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 01:05 PM IST
सार

Fog in UP Today: कोहरे के कारण राष्ट्रीय व प्रांतीय मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों पर भी यातायात की रफ्तार थमी रही। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा। कई जगहों पर लोग कोहरे के छंटने का इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन
Visibility dropped to less than 10 meters in Chandauli shivering children went to school in chandauli
घने कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: जिले में इस वर्ष ठंड ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 का पहला घना कोहरा तीन दिन पहले ही छा गया। जहां पिछले साल 16 दिसंबर से कोहरे की शुरुआत हुई थी, वहीं इस वर्ष 13 दिसंबर से ही चंदौली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया। 

विज्ञापन




शनिवार की सुबह स्थिति यह रही कि सुबह सात बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरा इतना घना था कि सूर्योदय के बाद भी सुबह करीब नौ बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इसके बावजूद सड़कों पर देर तक धुंध छाई रही। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। दुलहीपुर क्षेत्र में भी शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे के आसपास भी सड़कें धुंध की मोटी चादर में लिपटी नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माैसम का कहर जारी

दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने बताया कि कोहरे के चलते कुछ मीटर आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें वाहन बेहद धीमी गति से चलाने पड़े।

मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे में सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed